हरदोई: पुलिया में फंसा मिला काश्तकार का शव
हरदोई, अमृत विचार। गोवंशो से खेत की रखवाली करने के लिए घर से गए काश्तकार का शव एक पुलिया में फंसा हुआ देखा गया। बेनीगंज की ईदगाह के पास की पुलिया में इस तरह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह बेनीगंज की ईदगाह की पुलिया में एक 40 वर्षीय युवक का शव फंसा हुआ देखा गया। उधर शौच के लिए गए कुछ लोगों को इस तरह शव दिखाई देने से वहां हड़कंप मच गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी। उसके बाद शव की पहचान रामकुमार पुत्र रामविलास निवासी अहिरन पासी टोला के रूप मे हुई। उसकी पत्नी सोनाश्री ने बताया कि उसका पति गुरुवार को देर शाम खाना खाने के बाद गोवंशो से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया हुआ था। थे। गोवंशो से फसल को बचाने के लिए वह घर नहीं रुकता था। शुक्रवार सुबह जब उसे इस बात का पता चला तो उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई। रामकुमार खेती-किसानी करता था।
रामकुमार के परिवार में पत्नी सोनाश्री और एक 6 वर्षीय बेटी माशी है। उसके पांच भाई थे,एक उससे बड़ा और तीन उससे छोटे भाई है। रामकुमार के साथ में उसकी मां मुन्नी भी रहती थी। रामकुमार की मौत पर हर कोई बहस कर रहा है। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर रामकुमार पुलिया में कैसे फंस गया ? जोकि उसकी मौत हो गई। वहीं एसएचओ बेनीगंज सुनील दत्त कौल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -कौशाम्बी महोत्सव में शामिल हुए अमित शाह, कहा - PM मोदी पर जनता ने जताया भरोसा
