रायबरेली: धारदार हथियार से युवक को घायल कर सड़क पर फेंका, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
डीह/ रायबरेली, अमृत विचार। एक युवक को धारदार हथियार से घायल करके शुक्रवार की सुबह बीरगंज बाजार के पास फेंक दिया ।जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। मामले में उसके दोस्त पर हत्या का आरोप है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव पूरे नारायन मजरे दोहरी निवासी कौशलेश उर्फ रोहित (32 वर्ष) पुत्र रघुनाथ गांव में ही मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं। गुरुवार की दोपहर वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था और रात्रि को घर नही पहुंचा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस विचार गांव से पांच किमी दूरी बीरगंज बाजार के पास शुक्रवार की सुबह वह घायल अवस्था मे ग्रामीणों को मिला तो ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी और एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी डीह भेजा गया। एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचते हुए रास्तें उसने परिजनों को बताया कि अतुल ने मेरे पैसे छीन लिए और मारा हैं। सीएचसी में इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गईं। मृतक के पैर में किसी धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था।
सीएचसी अधीक्षक ने घटना कि सूचना थानाध्यक्ष को दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच शुरू कर दी हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक की पत्नी मीना ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मृतक की पुत्री सिमरन 10 वर्ष, रोली 9 वर्ष, इशिका 2 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल हैं।
ये भी पढ़ें - हरदोई: पुलिया में फंसा मिला काश्तकार का शव
