हरदोई: अज्ञात कारणों से लगी आग, 50 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख, मंत्री रजनी तिवारी ने दिया मदद का अश्वासन
शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। आगमपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने के कारण नष्ट हुई 50 एकड़ गेहूं की फसल से चिंतित क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी आगमपुर गांव पहुंची यहां पर उन्होंने आग का जायजा लिया और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर पूर्ण सहयोग दिलाने का वादा किया।
शुक्रवार को दोपहर के वक्त आगमपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। आग ने हवा के कारण भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते सारा एरिया दूं धू कर के जलने लगा। किसानों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पंजाबी किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर गेहूं को जोत दिया जिससे आग पर काबू पाया जा सका। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाए जाने के बाद पहुंची।
सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी आगमपुर गांव पहुंची। उन्होंने यहां पर मौका मुआयना किया और पीड़ित किसानों से मुलाकात की। अग्निकांड से पीड़ित किसानों ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आग पर काबू होने के बाद पहुंची।
इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील अधिकारियों को आग से हुए नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया और पीड़ित किसानों को पूर्ण आश्वासन दिया कि उनको वह शासन से हर संभव मदद दिलवायेगी। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार नरेंद्र यादव सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या में बढ़ी कोरोना जांच की रफ्तार, बाहर से आने वालों पर रखी जा रही नजर
