गोंडा: जमीन घोटाले के मामले में सब रजिस्ट्रार की जमानत अर्जी खारिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जमीन घोटाले के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज हो गई। शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ला ने बताया कि जिले के निबंधन कार्यालय के सब रजिस्ट्रार रहे सौरभ सिंह जालसाजी के मुकदमें में जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

उन पर कई मुकदमें दर्ज हैं। सौरभ सिंह की तरफ से जिला जज की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। शुक्रवार को बहस के बाद जिला जज ने सब रजिस्ट्रार की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

यह भी पढ़ें:-World Health Day 2023 : फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने की सरकार से अपील, कहा- धन की कमी न बने इलाज में बाधा

संबंधित समाचार