आज का राशिफल। 08 अप्रैल, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज नई तकनीक में रुचि जागृत होगी। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े क्षुब्ध होंगे। कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

वृष

आज पारिवारिक जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। व्यापार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी को आभूषण उपहार में दे सकते हैं।

मिथुन

आज परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। मित्रों से मिलने के लिए जा सकते हैं। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क

आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। अत: सोच-समझकर ही आप अपनी प्रतिक्रिया दें। धर्म-ग्रंथों के अध्ययन के प्रति आकर्षित होंगे। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

सिंह

आज लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। दोपहर के बाद धन को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

कन्या

आज सुबह-सुबह आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराना कर्जा उतार सकते हैं। मित्र उत्तम सलाह देंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकता है।

तुला

आज आपके स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाह न रहें। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

वृश्चिक

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। व्यवहार में ताजगी बनी रहेगी। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए संपर्क से आपको धन लाभ हो सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा।

धनु

आज प्रशासन से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। विदेश में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

मकर

आज उच्च अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने साथियों से प्रतिस्पर्धात्मक व्यवहार न करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार में नया प्रयोग न करें। विरोधियों के सामने आप कमजोर दिखाई देंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले में दर्द, खराश और बुखार की समस्या हो सकती है। मन में निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं।

मीन

आज किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर में अतिथियों का आगमन होने की संभावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। आपकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास होगा। प्रेम संबंधों में दूसरो के हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है।