कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में हजारों हाईकोर्ट के अधिवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर न्यायालय में जनपद न्यायाधीश संदीप जैन के द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया जा रहा था। जिसके विरोध में कानपुर नगर के अधिवक्ताओं   तीन मार्च से ज़िला जज का बहिष्कार किया गया। इसके साथ ही ज़िला जज के अधिवक्ता विरोधी रवैए के कारण स्थानांतरण की माँग कर रहे।

वहीं, उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं मुख्य न्यायाधीश से पत्राचार एवं व्यक्तिगत भेंट की गई। सुनवाई नहीं होने पर कानपुर के अधिवक्ता 25 मार्च से सम्पूर्ण न्यायिक कार्य से विरत है। जिस पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सात सदस्यीय बेंच के साथ मामले को लेकरप दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों को तलब किया गया है।

शुक्रवार को हाई कोर्ट प्रयागराज में अधिवक्ता गण अध्यक्ष नरेश चन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन/बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य अंक्ज मिश्र, मंत्री अजय प्रताप सिंह, आदित्य गुप्ता, चंदन सिंह, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: ब्राह्मण प्रत्याशी की संभावना, 2024 के समीकरण भी परखेंगे

संबंधित समाचार