गोरखपुर को CM योगी ने दी स्टेडियम की सौगात, बोले - हर समस्या का समाधान करेगी सरकार
भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा स्टेडियम
गोरखपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने यहां सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में, भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज में 10.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज हमारे युवा खेलों में मैडल लेकर आ रही हैं और उनके इस प्रयास के लिए सरकार उनके लिए हर संभव सहायता करेगी। सीएम योगी ने कहा कि सरकार जनता की हर समस्या का समाधान करेगी। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने खेलो इण्डिया का नारा दिया है, जो हमे स्वस्थ और एक्टिव बनता है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी जनपदों में स्टेडियम और विकास खंड स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने का संकल्प किया है और इसे हम पूरा करेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार विकास और असामाजिक तत्वों दोनों पर आक्रामकता अपनाती है। सीएम ने आज बहुराष्ट्रीय ख्याति कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन व शिलान्यास भी किया। इसकी स्थापना औद्योगिक क्षेत्र गीडा में हो रही है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार का प्रयास युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्म्मान और प्रदेश को नंबर 1 बनाने का है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि हाल ही में हमने प्रदेश में 65 हजार स्पोर्ट्स किट का वितरण किया था। साथ ही यूपी के प्रत्येक जनपदों में युवा खेलकूद विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग स्टेडियम को सुचारु रूप से चलाएंगे ,जिससे ग्रामीण क्षत्र की प्रतिभाओं को निखारा जा सके।
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: PM मोदी- CM योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में छात्र हिरासत में, मिली जमानत
