Deputy CM In Kanpur: ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा सर्वसमाज को लेकर चलने वाली पार्टी, जनता सपा की गुंडई भूली नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Deputy CM In Kanpur उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचें।

Deputy CM In Kanpur उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर पहुंचें। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सर्वसमाज को लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस, कांग्रेस,सपा व बसपा की बुरी हालत है। जनता सपा की गुंडई व अराजकता को भूली नहीं है।

कानपुर, अमृत विचार। Deputy CM In Kanpur  शनिवार को भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। शनिवार से भाजपा ने निकाय चुनावों का श्री गणेश कर दिया है। निकाय चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। कार्यकर्ताओं व जनता ने भाजपा को जीत का आर्शीवाद दिया है।  
यशोदा नगर के वृदावन लान में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पंडित दीनदयाल व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद साधु-संतों के शंखनाद से हाल गूंज उठा। मतदाता सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं व जनता को संबोंधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी।

यूपीए की सरकार के समय भ्रष्टाचार के मामले में भारत की  छवि दुनिया की सूची में एक नंबर की ओर बढ़ रहा थी। सन् 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद प्रदान किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की छवि को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही आज हर जरूरतमंद को उज्जवला योजना कनेक्शन, नल से जल योजना के अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन के लिए नई शिक्षा नीति, कक्षा 5तक निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था, आदि योजनाओं के माध्यम से पंडित दीनदयाल के सपने को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है।

संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि विपक्षी दल हमेशा तंज कसते थे कि राम लला हम आएंगे मंदिर नहीं बनाएंगे, लेकिन सन 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की सरकार बनने के बाद मैंने कानून मंत्री के रूप में सुप्रीम कोर्ट में जोरदार पैरवी की, जिसके परिणाम स्वरूप आज अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विश्व पटल पर पर्यटन की दृष्टि से तेजी से उभर रहा है। भाजपा विश्व पटल पर अयोध्या का नाम दर्ज कराएगी। निकाय चुनाव में भाजपा की तैयारी के विषय में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सम्मेलन में जनता के उत्साह को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता के अर्शीवाद से भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। भाजपा के साथ जनता का समर्थन देखकर समाजवादी पार्टी, बसपा व कांग्रेस की बहुत बुरी हालत है। पूर्व में समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी व अराजकता को जनता अब तक भूल नहीं सकी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष डा. वीना आर्या पटेल, विधायक सुरेंद्र मैथानी, राज्य महिला आयोग की सदस्य रंजना शुक्ला, प्रमिला पांडेय, प्रकाश शर्मा, राघवेंद्र सिंह धुन्नी, रामदेव शुक्ला, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास, सिद्धनाथ घाट के महंत अरुण पुरी मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे वृद्ध

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण है। सरकार पूरी तरह से इस महामारी से निपटने को तैयार है। जनता को किसी भी तरह से परेशान होने की आश्वयकता नही है। वृद्ध और बीमार लोग भीड़-भाड़ वाली जगह जाने  से परहेज करें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने पर मास्क का प्रयोग करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता