बरेली: एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त, 150 यात्रियों ने वापस कराए टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेणी, अवध असम, राज्यरानी एक्सप्रेस जंक्शन पर निरस्त

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर शनिवार को ट्रेनों के लेकर मारामारी रही। बंथरा रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन और रसुईया स्टेशन पर लंबी लूप लाइन के निर्माण के चलते इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग आदि कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिजली की बढ़ी डिमांड तो ट्रांसफार्मर होने लगे धड़ाम, उपभोक्ता हुए परेशान

शनिवार को रोजा और मुरादाबाद के बीच रसुईया में 4 घंटे से ज्यादा का ब्लॉक रहा। जहां प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया। वहीं बंथरा में भी ब्लॉक लेकर प्री नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। 150 से ज्यादा यात्रियों ने जंक्शन पर अपने टिकट कैंसिल कराकर रिफंड लिया।

शनिवार को 14307 प्रयागराज-बरेली संगम एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी बरेली, 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज बरेली एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 14308 बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 15119 बनारस देहरादून समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहीं।

15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व 15075 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस शनिवार को परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जाएगी यह ट्रेन इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन पर निरस्त रही। ट्रेनें निरस्त होने के कारण लखनऊ दिल्ली तक का तो सफर यात्रियों ने जैसे तैसे पूरा किया लेकिन लंबे रूट की ट्रेनें निरस्त होने से सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।

आज निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें
12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर, 12584 आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर, 22453 मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस, 22454 लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, 15909 लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 15910 डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 14511 सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, 12369 देहरादून कुंभ एक्सप्रेस।

डायवर्ट रहेंगी-
15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस।

यह पढ़ें- बरेली: रेल कोच में ले सकेंगे रेस्टोरेंट का आनंद, बस कुछ दिन करना होगा इंतजार

संबंधित समाचार