बरेली: बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी में बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ पुलिस चौकी के पास रहने वाले 38 वर्षीय रिंकू कुमार पुत्र संतोष कुमार लाइट डेकोरेशन का काम …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी में बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने देर रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ पुलिस चौकी के पास रहने वाले 38 वर्षीय रिंकू कुमार पुत्र संतोष कुमार लाइट डेकोरेशन का काम करता था।
रिंकू बरातघर में लाइट लगाने का ठेका लेता था। लाकडाउन के बाद से उसे काम नहीं मिला। इसके चलते वो बेरोजगार हो गया था। बेरोजगारी के चलते वो कई दिनों से तनाव में चल रहा था। संतोष की पत्नी रीना ने बताया कि उनका पति रात 10 बजे घर से टहलने की बात कहकर घर से गये थे। इसके बाद उनकी सुबह पटरी पर लाश मिली है। रिंकू की दो बेटी जानवी और वैष्णवी है। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मचा गया है।
