बरेली: आधे दिन की ओपीडी... लाइन में लगे रहे मरीज, समय से पहले ही चले गए डॉक्टर
जिला अस्पताल में समय पर पहुंचने के बाद भी तमाम मरीजों को नहीं मिला इलाज
बरेली, अमृत विचार। अवकाश के चलते शनिवार को जिला अस्पताल में आधे दिन यानी दोपहर तक ओपीडी का संचालन हुआ। समय से पहुंचने, पर्चा बनवाने और लाइन में लगने के बाद भी तमाम मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। कई डॉक्टर भी समय से पहले ही ओपीडी से चले गए। उनकी कुर्सियां खाली नजर आईं। गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार को भी आधे दिन की ओपीडी थी। अब सोमवार को ओपीडी का पूर्ण समय संचालन होगा।
एआरवी के लिए भटके मरीज
300 बेड अस्पताल में एंटी रैबीज क्लीनिक संचालित है। कुत्तों और बंदरों के काटने के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन आधे दिन की ओपीडी के चलते क्लीनिक को भी बंद कर दिया गया। 2 बजे तक मरीज यहां एआरवी लगाने के लिए भटकते रहे।
ओपीडी में डॉक्टरों को समय से बैठने के आदेश हैं, कई बार इमरजेंसी आने के चलते डॉक्टर राउंड पर चले जाते हैं। डॉक्टरों की कमी भी एक वजह है---डाॅ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी, जिला अस्पताल।
यह भी पढ़ें- बरेली: एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें निरस्त, 150 यात्रियों ने वापस कराए टिकट
