बरेली: 12 को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने की बनाई रणनीति, मुख्य अतिथि होंगे डिप्टी सीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(फाइल फोटो)

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर बरेली के हरमिलाप मंडल ने निकाय चुनाव से पूर्व अपनी तैयारी को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके साथ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोक खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सम्मेलन की कार्ययोजना बनाई। पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करने कर बैठक आरंभ की। महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

बताया कि सम्मेलन 12 अप्रैल की दोपहर 1 बजे होगा। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। पूर्व रोटरी गवर्नर पीपीपी सिंह ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का स्थान रात तक तय होने की जानकारी दी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख शिवमंगल राठौर ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन जरूरी है।

मंडल प्रभारी वीरेंद्र अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं के दम पर सम्मेलन को सफल बनाने का विश्वास जताया। मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पहले की भांति इस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाएंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पटेल और मंडल महामंत्री राजीव कश्यप ने संचालन किया। बैठक में बंटी ठाकुर, सूर्यकांत मौर्य, दिनेश गिरी, प्रेम शंकर राठौर, देवेंद्र भोजवाल, डॉ बनवारी लाल शर्मा, संजीव शर्मा, हरिओम राठौर, सुधा बाला अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विवेक पटेल, प्रमोद राठौर, बबलू पटेल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए केस, चार और मिले मरीज

संबंधित समाचार