पूर्वी कांगो में विद्रोहियों के हमले में 44 लोगों की मौत, इस सप्ताह में दूसरा बड़ा हमला

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

गोमा (कांगो)। पूर्वी कांगो में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 44 आम नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समूह का इस सप्ताह में यह दूसरा बड़ा घातक हमला है।

ओइचा के मेयर निकोलस कम्बाले ने बताया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लोगों ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी किवु प्रांत के बेनी क्षेत्र में लोगों पर हमला किया।

उन्होंने शनिवार को कहा, ‘‘दुश्मन ने बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।’’ कम्बाले ने बताया कि इस हमले में कम से कम 44 आम नागरिकों की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले, एडीएफ ने इटुरी में इरुमु और मांबासा क्षेत्रों के बीच महिलाओं और बच्चों सहित 30 से अधिक आम नागरिकों की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये, संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत

संबंधित समाचार