Video : दुल्हन ने स्टेज पर ही दागी धांय-धांय गोलियां, सहम गया दूल्हा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाथरस। यूपी के हाथरस में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में शादी के जोड़े में स्टेज पर बैठी दुल्हन अपने हाथ में पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करती दिख रही है। दुल्हन के ठीक बगल में बैठा दूल्हा इस फायरिंग से एक बार को सहम सा गया। 

किसी शख्स ने शादी में दुल्हन को पिस्टल दे दी, जिसके बाद दुल्हन ने जमकर हर्ष फायरिंग कर दी। दुल्हन ने हवा में लगातार चार फायर किए। फायर करने के बाद दुल्हन ने यह पिस्टल स्टेज पर खड़े शख्स को दे दी। ये वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस गेस्ट हाउस में यह शादी शुक्रवार को ही हुई थी और इसी दौरान इस दुल्हन ने वहां हर्ष फायरिंग की। दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है। इस बारे में कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो निकल कर आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- साइंस ऑन टैप’ : अब शराब की चुस्की के साथ ब्रह्मांड, जलवायु परिवर्तन के बारे में करें चर्चा 

संबंधित समाचार