मुरादाबाद : शासन के नोडल अधिकारी ने स्मार्ट सिटी मिशन-जलनिगम के कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- काफी बदलाव हुआ
नोडल अधिकारी ने एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सेल्फी प्वाइंट, कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया, जलनिगम के अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीरता दिखाने का निर्देश दिया
पीलीकोठी स्थित सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण करते शासन के नोडल अधिकारी एसी दुबे, साथ में अपर नगर अधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य।
मुरादाबाद,अमृत विचार। शासन के नोडल अधिकारी और वाराणसी-गोरखपुर मंडल के मुख्य अभियंता जलनिगम एसी दुबे ने रविवार को स्मार्ट सिटी मिशन और जलनिगम के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय परिसर में बने एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सेल्फी प्वाइंट, कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। साथ ही जलनिगम के कार्यों को भी देखा।
नोडल अधिकारी ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पर्यावरण राजीव कुमार राठी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव बेलवाल आदि के साथ इन जगहों का निरीक्षण किया। एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डिजिटल स्क्रीन पर नगर निगम के लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, कूड़ा निस्तारण संयंत्र में चल रहे कार्य और उसकी गतिविधियों की मानीटरिंग के बारे में देखकर इसे बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पीलीकोठी चौराहे पर बने सेल्फी प्वाइंट को देखकर कहा कि यह शहरवासियों और बाहर से आने वालों के लिए अच्छी जगह है। कहा कि मुरादाबाद पहले की अपेक्षा काफी बदल गया है। जनहित में विकास के कार्य दिख रहे हैं। इसका लाभ पारदर्शिता के साथ जनता को दिलाएं। उन्होंने जलनिगम के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का गंभीरता से ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार मित्तल, दिनेश सचान आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : फर्जी पासपोर्ट प्रकरण : महफूज खान की तलाश में पुलिस की छापेमारी, छह करीबियों को उठाया
