बहराइच: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने रामहर्ष यादव, नरेश उत्तम पटेल ने जारी किया पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को पत्र जारी कर राम हर्ष यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसका आदेश पत्र आते ही समर्थकों में हर्ष है। सभी जिलाध्यक्ष और जिला सचिव को बधाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी करते हुए सपा के राम हर्ष यादव यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। जबकि जिला महा सचिव के पद पर सुनील कुमार निषाद को तैनाती दी है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्र जारी करने के बाद पदाधिकारियों में हर्ष है। पार्टी के समाज सेवी अब्दुल मन्नान, नंदेश्वर नंद यादव, अर्जुन गुप्ता, अब्दुल जीशान समेत अन्य ने प्रदेश नेतृत्व के लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़ें:-सहनशीलता और मानवता का प्रतीक है पाक रमजान: पवन पांडेय

संबंधित समाचार