लखनऊ: मकान कब्जाने की कोशिश में दबंगों ने की महिला से अश्लीलता, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। वजीरगंज थाने में एक महिला ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। नाकाम होने पर अश्लीलता कर उससे हाथपाई भी की। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्र ने बताया कि हाजी नियामतउल्लाह कम्पाउंड की रहने वाली महिला ने दो अधिवक्ताओं समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला का अरोप है कि गोलागंज निवासी अकबर अहमद से उनका पुराना विवाद चल रहा है। गत 05 अप्रैल को वह घर से पेशी के लिए निकली थी। 

तभी उन्हें सूचना मिली कि अकबर अहमद ने अपने साथी ताहिर अहमद, नजीब अहमद, कलीम अहमद, आदिल, अब्दुल रशीद, वसीउल्लाह और दो अधिवक्ताओं के संग मिलकर उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे है। जिसके बाद पीड़िता फौरन मौके पर पहु्ंच गई। 

पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगण उसे देखकर भड़क गए और अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किए जाने पर आरोपी उसकी पिटाई करने लगे। महिला का शोर शराबा सुन स्थानीय लोग बीच-बचाव करने आए, तब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। 

इस सम्बन्ध में पीड़िता ने वजीरगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़िता ने डीसीपी पश्चिम से मुलाकात पर मदद मांगी। डीसीपी के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-UP Nikay Chunav 2023 : दो चरणों में होंगे नगर निकाय चुनाव, 4 मई व 11 मई को होगा मतदान

संबंधित समाचार