वाराणसी: सरकारी दस्तावेजों में जीवित महिला को किया गया मृत घोषित
वाराणसी। चितईपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा करौंदी में लगभग 60 वर्षीय वृद्ध महिला चनरी देवी को सरकारी दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया गया है। बात का उजागर तब हुआ जब महिला बैंक में विधवा पेंशन निकालने पासबुक लेकर गई। बता दें महिला को तकरीबन 6 सालों से विधवा पेंशन मिलता था।
बैंक में जाने के बाद महिला को बोला गया कि आपके खाते में पैसा नहीं है जिसके बाद महिला ने अपने गांव के ही पूर्व बीडीसी कुलदीप कश्यप से संपर्क किया। कुलदीप कश्यप जब बैंक गए तो पता चला की महिला के खाते में पैसा नहीं आ रहा है। जिसके बाद कुलदीप वृद्ध महिला को लेकर विधवा पेंशन कार्यालय गए। बैंक में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर में चेक करने के बाद बताया गया कि इनको मृत घोषित कर दिया गया है।
इसलिए इनका विधवा पेंशन बंद है, और नए सिरे से इनका फार्म भरवा कर विधवा पेंशन चालू करवा लीजिए। इस सिलसिले में कुलदीप कश्यप ने महिलाओं को लेकर पीएमओ कार्यालय पर पहुंचकर इस पूरे मामले को लिखित रूप से एप्लीकेशन दिए बावजूद उसके अभी भी महिला का विधवा पेंशन नहीं चालू हुआ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ देवाशीष पटेल से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है देवाशीष पटेल ने पल्ला झाड़ते हुए बताया की सारी गलतियां समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई है। जिसके बाद इनका विधवा पेंशन रुका हुआ है। चनरी देवी के बच्चे अभी बहुत छोटे छोटे हैं वृद्ध महिला बर्तन मांज और मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। सरकार के साथ-साथ सभी उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रही है किसी तरह उसका विधवा पेंशन चालू हो जाए जिससे उसको जीवन यापन करने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा पति तो प्रेम ने किया फायर, जानें फिर क्या हुआ
