बरेली : जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती, सामान गायब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। काम करने दिल्ली जा रहे युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक रेलवे जंक्शन पर बेहोशी की हालत में मिला। रेलवे पुलिस ने उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

जिला लखीमपुर के थाना मोहम्मदी गांव बिजोरी निवासी विमल कुमार दिल्ली काम करने के लिए ट्रेन से जा रहा था। उसी दौरान जब बरेली रेलवे जंक्शन पर उतरा तो उसके पास बैठे एक व्यक्ति ने उसे कुछ खाने को दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। रेलवे पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

होश में आने के बाद विमल ने बताया कि मैं दिल्ली काम करने जा रहा था। रेलवे जंक्शन पर बैठा था। उसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आकर बैठा और उसे कुछ खाने को दिया। जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसके पास जो सामान था वह गायब है।

ये भी पढ़ें : बरेली : लेनदेन के विवाद में सैलानी मार्केट में देर रात तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक गंभीर रूप से घायल 

संबंधित समाचार