Video - कानपुर में NH पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैवल्स बस, एक दर्जन यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। नेशनल हाईवे पर फिर तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया। कानपुर- इटावा नेशनल हाईवे पर सिकंदरा के बिरहाना चौराहे के समीप सोमवार सुबह इटावा की ओर से आ रही निजी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बस में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -छत्तीसगढ़ : बेमेतरा में दो समुदायों के बीच झड़प, VHP व अन्य संगठनों ने आज राज्य में किया 'बंद' का आह्वान

संबंधित समाचार