बरेली: एक सप्ताह से गायब भाई की हत्या की आशंका, SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक सप्ताह पहले घर  से कहीं जाने की बात कह कर निकले भाई का एक  सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। लापता भाई की बरामदगी न होने पर आज छोटे भाई ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने उन्हे आश्वासन दिया है उन्हें न्याय मिलेगा।

थाना मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर के रहने वाले आकाश पुत्र मुनेश पाल का आरोप है कि 3 अप्रैल को उसका भाई विकास फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसका दोस्त नंद गांव निवासी जितेंद्र आया और उसे अपने साथ ले गया। वह उसे एक महिला के घर पर छोड़ कर चला आया। तबसे उसका भाई घर पर नहीं लौटा। उसे आशंका है आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और शव कहीं छिपा दिया है। पुलिस को 2 दिन पहले उसके भाई की चप्पल मिली थी। थाना मीरगंज पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है, जिसको लेकर आज वह एसएसपी से मिला। एसएसपी ने उन्हे आश्वासन दिया है उन्हें न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली : जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती, सामान गायब 

संबंधित समाचार