Up Nikay Chunaav 2023 : प्रयागराज DM ने चुनाव तैयारियों पर की बैठक, कहा- आचार संहिता का सख्ती से होगा अनुपालन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा जारी होने के बाद प्रयागराज में प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। सोमवार डीएम संजय खत्री ने जिले के सभी अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। जिसमें सभी विभागों के उच्चाधिकारी  मौजूद रहे।
 
जिलाधिकारी संजय खत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लग चुकी है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में चुनावों के दौरान आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि 11 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय प्रयागराज में एक निगम और आठ नगर पंचायत के चुनाव होने हैं, जिसमें कुल 1311 बूथ है जिसमे  1184 बूथ नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए हैं। 

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में 15,76,718 मतदाता मतदान करेंगे,  वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 127 बूथों में कुल 145000 से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। इस प्रकार कुल 17,22617 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने संवेदनशील बूथों के बारे में बताते हुए कहा कि 161 बूथ संवेदनशील हैं,  वही अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 158 है तथा 67 बूथों पर अति संवेदनशील से भी ज्यादा सुरक्षा के मानक अपनाए जाएंगे।

डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम की ड्यूटी लगा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में इस बार महिला एसडीएम और चुनाव में निगरानी करने के लिए सभी प्रकार की टीमों का गठन हो गया है। प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्चों पर निगरानी के लिए भी टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी प्रयागराज में बताया कि इस बार नगर निगम क्षेत्रों के चुनाव ईवीएम मशीन पर कराए जाएंगे तथा अन्य चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : मायावती ने कहा - बैलेट पेपर से कराएं नगर निगम चुनाव, अतीक अहमद के परिवार के किसी सदस्य को नहीं देंगे टिकट

संबंधित समाचार