Unnao News : अचानक एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने खुद पर डाला पेट्रोल, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, जाने- वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने खुद पर डाला पेट्रोल।

उन्नाव एसपी ऑफिस पहुंची युवती ने खुद पर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया। पूर्व में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से युवती परेशान थी।

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी एक युवती ने सोमवार दोपहर एसपी ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी ने उसे रोका और कोतवाली ले गए। जहां उसकी पूरी बात सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। 

शहर के मोहल्ला कांशीराम कालोनी निवासी मुकेश गौतम के पुत्र रोहित ने पड़ोस में रहने वाली युवती महविश ने शादी की थी। जिसके बाद से उनमें अक्सर विवाद होता रहता था। जिसे लेकर महविश के परिजनों ने रोहित के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ माह बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई तो मुकेश की ओर से महविश के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों ओर से दर्ज मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी।

वहीं महविश सोमवार को अपने पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। जहां एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने उसकी समस्या सुनी। इसके बाद बाहर आते ही उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया। युवती के आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर पुलिस आफिस में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने मामले की जांच की और पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।

संबंधित समाचार