प्रयागराज: आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू, प्रसपा की जनसरोकार रथ यात्रा स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यूपी नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई। जिसके बाद सर्वजानिक कार्यक्रमों पर विराम लग गया। सोमवार को प्रगतिशील समाज पार्टी के तत्वावधान में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता से सीधे संवाद करने के लिए निकलने वाली जनसरोकार रथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। 

हालांकि प्रगतिशील समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर देर तक संशय की स्थिति बनी रही। कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुभाष चौराहे पर पहुंचते रहे, तो कई अन्य बीच रास्ते से ही वापस लौट गए या फिर पुलिस प्रशासन द्वारा लौटा दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने कहा कि जनसरोकार रथ यात्रा नगरीय निकाय चुनाव के बाद निकाली जाएगी।

 इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा, सलाहकार योगेश कुशवाहा, महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा, प्रदेश प्रभारी अर्चना कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव, मजदूर संघ के प्रदेश सचिव श्रीराम प्रजापति, मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विधार्थी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री बसंत कनौजिया, अम्बुज सिंह, अंकित मौर्य उर्फ ज्ञानी पंडित, अजय कौशिक, मनराम पटेल, सुनीता कुशवाहा, फरीदा खातून समेत कई अन्य प्रमुख रूप से रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सिस्टम की मार, तहसीलों के अग्निशमन केंद्र बीमार, 12 कर्मियों पर है 608 गांवों की जिम्मेवारी

संबंधित समाचार