UP Kanpur Nikay Chunav 2023 : मोदी-योगी के साथ हर वार्ड में 25 मोटरसाइकिल सवार जिताएंगे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Kanpur Nikay Chunav 2023 कानपुर में मोदी-योगी के साथ हर वार्ड में 25 मोटरसाइकिल सवार जिताएंगे चुनाव।

UP Kanpur Nikay Chunav 2023 कानपुर में मोदी-योगी के साथ हर वार्ड में 25 मोटरसाइकिल सवार जिताएंगे चुनाव। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले ये चुनाव उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं।

कानपुर, [डॉ.संजीव मिश्र]। UP Kanpur Nikay Chunav 2023 प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले ये चुनाव उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति का सेमीफाइनल माने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा को मोदी-योगी की नीतियों के सहारे एक बार फिर जीत का परचम लहराने की उम्मीद है। इस बार बूथ व पन्ना समितियों के साथ हर वार्ड में 25 मोटरसाइकिल सवारों को भी चुनाव तक तैनात कर दिया गया है। 

नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल को विश्वास है कि पार्टी हर हाल में पिछले बार से अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा की बूथ कमेटियों के साथ मतदाता सूची के हर पन्ने के लिए अलग कमेटी बनाई है। इस कमेटी के लोग मतदाता सूची के संबंधित पन्ने के मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसके अलावा लगातार वातावरण बनाए रखने के लिए हर वार्ड में 25 मोटरसाइकिल सवार मुस्तैद किए गए हैं। ये लोग दिन भर वार्ड में घूमकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू

प्रकाश पाल के मुताबिक पार्टी ने टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्ड व मंडल स्तर पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली गयी है। अब जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कर 12 अप्रैल तक नाम क्षेत्रीय कार्यालयों में पहुंच जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर पर तत्काल स्क्रीनिंग कर प्रदेश नेतृत्व की अनुमति से नामों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा किसी भी हालत में विलंब नहीं करेगी, ताकि प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

मोदी-योगी ने किया सर्वाधिक काम

भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि नगर निगम चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू चलेगा। प्रकाश पाल ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक सर्वाधिक काम मोदी-योगी ने किया है। पहले कुछ जिले वीआईपी थे और वहीं बिजली-सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया होती थीं। अब बिना भेदभाव के सभी जिलों में बिजली आ रही है, लोगों को पक्के आवास मिले हैं। किसी को भूखे नहीं रहना पड़ रहा है, सरकार सबको राशन मुहैया करा रही है। 

कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह

भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर घमासान भी सर्वाधिक है। इसे प्रकाश पाल कार्यकर्ताओं का उत्साह मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सभी नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा होगा और वार्डों में भाजपा की हिस्सेदारी सर्वाधिक होगी। इसके लिए कार्यकर्ता जबर्दस्त उत्साह में हैं। जिसे भी पार्टी टिकट दे देगी, कार्यकर्ता प्राणपण से लग कर उसे चुनाव जिताएंगे।

 

संबंधित समाचार