लखनऊ : अखिलेश यादव से मिले सारस के दोस्त आरिफ, शायराना अंदाज में सपा मुखिया ने सरकार पर कसा तंज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में एक सारस राजनीति की वजह बना हुआ है। सारस का दोस्त मोहम्मद आरिफ ने सोमवार को एक बार फिर सपा मुखिया से मुलाकात की है। 

दरअसल, सारस और उनके दोस्त मोहम्मद आरिफ की दोस्ती यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले सारस के साथ दोस्ती को लेकर आरिफ चर्चा में थे। अब सारस से अलग होने को लेकर चर्चा में हैं।

सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यूपी सरकार से सारस को आजाद करने की गुजारिश की है। हालांकि उनका ट्वीट आग्रह से ज्याद व्यंग्यात्मक बताया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि हुक्मरानों से है, परिंदों का बस यही कहना आज़ाद कर दो, हमको पिंजरों में नहीं रहना।

यह भी पढ़ें : एसजीपीजीआई : दस साल की बच्ची का कंधे से कटकर अलग हो गया था हाथ, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर जोड़ा

संबंधित समाचार