Kanpur Dehat : मंगलपुर थाने में अपहरण के आरोपी ने हवालात में रेता गला, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में अपहरण के आरोपी ने हवालात में गला रेता।

कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में अपहरण के आरोपी ने हवालात में गला रेता। इस पर उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थाने में नाबालिग के अपहरण के आरोपी ने हवालात में धारदार वस्तु से गला रेतकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
 
मंगलपुर में बीती 27 फरवरी को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला आलोक कुमार गुप्ता उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री का अपहरण कर कहीं ले गया है। बाद में पुलिस ने किशोरी व अपहृता के साथ बरामद कर लिया था। आरोपी आलोक को मंगलपुर थाने की हवालात में बंद किया गया था। सोमवार की आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से गला रेत लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
आरोपी को लहुलूहान देखकर पुलिस कर्मी आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय ने छानबीन की। उन्होंने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित समाचार