Kanpur News : भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा ने कराया सामाजिक न्याय भोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला मोर्चा ने कराया सामाजिक न्याय भोज।

कानपुर में भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा ने सामाजिक न्याय भोज कराया। आयोजन का नेतृत्व मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत महिला मोर्चा उत्तर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में दलित एवं पिछड़े जाति की महिलाओं के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। मंडल स्तर पर किया गया कार्यक्रम की जिला संयोजक मोर्चा की उपाध्यक्ष अनीता चतुर्वेदी रही। अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंडल में मुख्य अतिथि रही बहनों के द्वारा अपनी अनुसूचित जाति की बहनों के साथ संवाद कार्यक्रम तथा भाजपा के उत्थान के लिए सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

मोर्चा उपाध्यक्ष अनिता चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फ्री सिलाई मशीन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उज्जवला गैस योजना तथा गरीब बहनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की बाबत भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कनक देवी, कृष्णा कठेरिया, गीता भारती, रेखा उषा, लक्ष्मी, स्नेहलता दिक्षित,  शिखा कोरी , सीमा  एमबीए, पूनम सिंह, वंदना परिहार मनुस्मृति मिश्रा, शुभ्रा अवस्थी, प्रियंका सिंह, सोनिया श्रीवास्तव, शीलू त्रिपाठी, सुमन वर्मा, संध्या गौतम, प्रीति साहू, मीरा त्रिवेदी, सोनी, नीलम पांडे लवली सक्सेना, शोभा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार