राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डरती है भाजपा: सीएम सुक्खू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से इसलिए अयोग्य ठहराया गया, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डरती है। कांग्रेस पार्टी और गांधी के खिलाफ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सुक्खू ने कहा कि समय बताएगा कि कौन सही था और कौन गलत। 

सुक्खू ने यहां अपने गृहनगर नादौन पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कांग्रेस और गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है और इसीलिए उन्हें अदालत का फैसला आने के 24 घंटे के भीतर लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। शिमला नगर निगम चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस आसानी से चुनाव जीतेगी, क्योंकि लोग निगम में भाजपा के शासन से ‘बेहद परेशान’ हैं। इससे पहले, सुक्खू ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया। 

ये भी पढे़ं- टीडीएस कटौती के बाद देर से भेजने पर नहीं लगेगा कोई जुर्मानाः सुप्रीम कोर्ट

 

संबंधित समाचार