बरेली: मुख्यमंत्री को ट्वीट कर लाल पैथ लैब की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत ट्रस्ट ने लाल पैथ लैब में हुई लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री को ट्वीट कर की है। ट्रस्ट ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए लैब पर उचित कार्रवाई करें। ट्रस्ट के मीडिया को-ओर्डिनेटर चंगेज खान का कहना है कि लैब ने एक 12 साल की लड़की का …
बरेली, अमृत विचार। आला हजरत ट्रस्ट ने लाल पैथ लैब में हुई लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री को ट्वीट कर की है। ट्रस्ट ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए लैब पर उचित कार्रवाई करें। ट्रस्ट के मीडिया को-ओर्डिनेटर चंगेज खान का कहना है कि लैब ने एक 12 साल की लड़की का ब्लड ग्रुप ही गलत बता दिया जिसका समय रहते पता चल गया। इस लापरवाही की वजह से किसी परिवार का चिराग बुझ सकता था। एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई है।
उन्होंने बताया कि सीमए से शिकायत के बाद ट्रस्ट ने बरेली के डीएम नितीश कुमार को भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल से भी अपील की है कि वह प्रकरण को ध्यान में रखते हुए सभी डॉक्टर्स को इस लैब में जांच के लिए न भेजने को कहें।
