शहीदों, मंत्रियों तथा पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदनाओं के बाद परिषद स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गलवान घाटी के शहीदो, वर्तमान मंत्रियों तथा पूर्व सदस्यों आदि के निधन पर शोक संवेदनायें एवं श्रद्धांजलि अर्पित के बाद सदन की कार्यवाही कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण पूरी एहतियात के साथ  मानसून सत्र के पहले दिन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गलवान घाटी के शहीदो, वर्तमान मंत्रियों तथा पूर्व सदस्यों आदि के निधन पर शोक संवेदनायें एवं श्रद्धांजलि अर्पित के बाद सदन की कार्यवाही कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण पूरी एहतियात के साथ  मानसून सत्र के पहले दिन विधान परिषद की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे वन्देमातरम के साथ प्रारम्भ हुई।

उसके बाद सभापति रमेश यादव ने नेता विरोधी दल द्वारा प्राप्त पत्र से सदन को सूचित किया कि राम सुन्दर दास निषाद को 20 आज आरम्भ होने वाली सदन की बैठक में समाजवादी पार्टी के दल के नेता के रूप में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है। इस पर सदन की सहमति के बाद 24 अगस्त तक के तिथिवार कार्यक्रम के सम्बन्ध में कार्य परामर्शदात्री समिति की संस्तुतियों पर सदन की सहमति ली।

उसके बाद सभापति यादव ने परिषद की पूर्व सदस्य सुनीता चौहान, रामकृष्ण द्विवेदी के अलावा लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुये जवानों, देश व प्रदेश के अन्य शहीद योद्धाओं एवं कोविड- संक्रमण के कारण दिवंगत नागरिकों तथा कोरोना वारियर्स के निधन पर शोकोद्गार व्यक्त किये।

सदन में दो मिनट के लिये मौन धारण किया। इसके बाद में नेता सदन दिनेश शर्मा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं परिषद के पूर्व सदस्य लाल जी टंडन, वर्तमान कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण, चेतन चौहान के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शोक प्रस्तावों पर नेता विरोधी दल राम सुन्दर दास निषाद, नेता बसपा दिनेश चन्द्रा, नेता कांग्रेस दीपक सिंह, निर्दली समूह के राज बहादुर सिंह चन्देल, शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा भाजपा के लक्ष्मण आचार्य ने अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में सभी पवित्र आत्माओं की शान्ति के लिये सदन में दो मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद सदन की कार्यवाही कल 21 अगस्त पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव