भारत में लॉन्च 10 सीटर एमयूवी सिटीलाइन, एक साथ 10 लोग करेंगे सफर, जाने कीमत और फीचर्स
समय के साथ साथ गाड़ियों की मांग भी बढ़ी हैं। इसे देखते हुए कार कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए गाड़ियों में बड़े चक्के और कमाल के हाईटेक फीचर्स देना शुरू कर दिया हैं। इस क्रम में बाजार में काफी समय से एक 7 सीटर एमयूवी की मांग हो रही थी। अब इससे आगे निकलते हुए गुरखा जैसी दमदार एसयूवी बनाने वाली कंपनी फोर्स मोटर्स 10 सीटों वाली गाड़ी लॉन्च की है। सिटीलाइन नाम से इस गाड़ी को बाजार में उतारा गया हैं।
लुक में दमदार और जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
फोर्स मोटर्स ने 15.93 लाख रुपये की कीमत पर फोर्स सिटीलाइन 10 सीटर एमयूवी को लॉन्च किया है। यह एमयूवी फोर्स क्रूजर का अपडेटेड मॉडल है। फोर्स क्रूजर में 13 यात्रियों को बैठने की जगह है। फोर्स सिटीलाइन को दमदार लुक देने के लिए नया फ्रंट फेसिया दिया गया है, जिसमें एक नया ग्रिल है। एमयूवी में ब्लैक फिनिश वाले ओआरवीएम और डोर हैंडल्स को छोड़कर बाकी सभी बॉडी कलर्ड पैनल्स हैं। इस मल्टी यूटिलिटी व्हीकल में 2-3-2-3 टाइप सीटिंग अरेजमेंट दिय गया है। यानी दो लोग फ्रंट रो में, जिसमें एक ड्राइवर, उसके पीछे 3 लोग, फिर 3 लोग और लास्ट रो में 3 लोगों को बैठने की व्यवस्था है। तीसरी और चौथी पंक्ति में आसानी से बैठने और निकलने के लिए दूसरी पंक्ति में स्प्लिट बकेट सीटें लगाई गई हैं।
बेहतरीन फीचर्स से लैस है सिटीलाइन
इस 10-सीटर एमयूवी में 4 पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, आगे और पीछे के यात्रियों के लिए अलग एयर कंडीशनिंग और सुरक्षा के लिए एबीएस और ईबीडी लगाया गया है। 10 लोगों को सफर का मजा बेहतरीन करने के लिए इसमें 2.6 टर्बो डीजल इंजन लगाया गया है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया है। यह इंजन 91 बीएचपी का पावर और 250 एनएम का टार्क पैदा करता है। आरमदायक सफर के लिए एमयूवी में डबल विशबोन सस्पेंशन के साथ टॉर्सियन बार फ्रंट स्प्रिंग और रियर पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग दिए गए हैं। फोर्स सिटलाइन की लंबाई 5120 एमएम है। यह 1818 एमएम चौड़ी और 2027 एमएम ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3050 एमएम का है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 191 एमएम की है। कंपनी की ओर से गाड़ी में 15 इंच के टायर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : भारत चाहता है कि डब्ल्यूटीओ और प्रगतिशील बने, भिन्न राय को महत्व दे : सीतारमण
