बस्ती: राहुल गांधी की सदस्यता रद किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह

बस्ती: राहुल गांधी की सदस्यता रद किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह

अमृत विचार, बस्ती। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद किये जाने का विरोध में कांग्रेस सेवादल ने मंगलवार को कटेश्वर पार्क के निकट स्थित पार्टी कार्यालय पर सत्याग्रह किया। सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेज कर जवाब मांगा की शेल कंपनियों के जरिये आया पैसा किसका है। इसकी जांच हो।

सेवादल की ओर से जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर पर सत्याग्रह किया गया। देवी प्रसाद पांडेय ने कहा हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का सामना करने की हिम्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में नहीं है। उन्होंने सोचा राहुल गांधी की सदस्यता रद किये जाने के बाद कांग्रेस हाशिये पर चली जायेगी और कार्यकर्ता अलग थलग पड़ जायेंगे। लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ। कार्यकर्ता दोगुनी ताकत के साथ राहुल गांधी की आवाज में आवाज मिलाने लगे और स्वयं राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री के अहंकार का जवाब सत्याग्रह से देने का मन बना लिया।

इस मौके पर नर्वदेश्वर शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, शिवनरायन पांडेय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, रफीक खां, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, साधू पांडेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सुनील पांडेय, मीरा सिंह, सतीश तिवारी, सोनी मिश्रा, अनीता देवी, प्रेमलता त्रिपाठी, बब्बन मिश्रा, रश्मा देवी, अमरजीत सिंह, वासदेव सिंह, अशोक तिवारी, मो. नफीस, पटेश्वरी, अशफाक आलम कुरैशी, श्रीमती ताहिरा खातून, रामबली तिवारी, सुरेश गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, सुनील गुप्ता, शिवांकात तिवारी, मनोज यादव, घनश्यात पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा, राकेश पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोडवेज कर्मियों को मई माह के वेतन में मिल पाएगा बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान