मुरादाबाद: लालच में फंसकर लूट का शिकार बना अधिशासी अभियंता का कार चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद चालक ने उगला सच, मास्टर माइंड की तलाश में जुटी पाकबड़ा पुलिस

मुरादाबाद, अमृत विचार। चंदौसी में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पाण्डेय का वाहन चालक लालच में फंसकर लूट का शिकार बना। खाली कार से सवारी ढोने व रुपये कमाने के मोह ने कार चालक को लुटेरों के चंगुल में फंसा दिया। अब पाकबड़ा पुलिस लुटेरों के गिरोह के उस सरगना की तलाश में जुटी है, जिसने कार लूटकांड की साजिश रची थी। फिलहाल वारदात में शामिल दो संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

संभल में चंदौसी के कान्हा धाम कालोनी निवासी मोहित शर्मा ने सात मार्च को पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कार तमंचे के बल पर लूट ली गई है। बताया कि उन्होंने अपनी कार बिजली विभाग को किराए पर दे रखी थी। चंदौसी में तैनात अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पाण्डेय के पास कार थी। चंदौसी में ही डबल फाटक प्रेमनगर निवासी मनोज कश्यप पुत्र स्व. राधेश्याम अधिशासी अभियंता का रसोइया और कार चालक है। 

छह अप्रैल की शाम अधिशासी अभियंता के साथ वह नोएडा गया। वहां अभियंता को छोड़ने के बाद मनोज कार लेकर चंदौसी रवाना हुआ। रात करीब एक बजे ने हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर टोल के समीप तमंचे से लैस बदमाशों ने चालक का अपहरण करते हुए कार लूट ली। मनोज को पाकबडा थाना क्षेत्र के गिन्दौड़ा गांव के सामने सड़क किनारे फेंककर लुटेरे फरार हो गए। कार मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।

 प्रारंभिक पूछताछ में कार चालक ने पुलिस को गुमराह कर दिया। जबकि अब कार चालक के सुर बदल गए हैं। दो संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद पुलिस की जांच में पता चला कि कार चालक भाड़े के लालच में लुटेरों के चंगुल में फंस गया। लुटेरे लिफ्ट लेकर कार में बैठे थे। वारदात में शामिल लूट का मास्टर माइंड फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसके गिरफ्तार होते ही पूरी घटना से पर्दा उठ जाएगा।

कार लूट की घटना में काफी हद तक सफलता पुलिस के हाथ लग चुकी है। लूट के मास्टर माइंड की तलाश जारी है। पुलिस की एक टीम लगातार लुटेरे की तलाश में जुटी है। मास्टर माइंड के गिरफ्तारी के साथ ही पूरी घटना से पर्दा उठ जाएगा।-मोहित चौधरी, प्रभारी निरीक्षक पाकबड़ा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: प्रधान लिपिक के घर से सोने-चांदी के जेवर समेत 13 लाख का सामान चोरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव