बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में सीमांचल के कई जिलों में बुधवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह करीब पांच बजे राज्य के अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए । झटका महसूस होते ही घबराहट में लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है । भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रानीगंज और बनमनखी के बीच था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 4.3 मापी गई है। 

ये भी पढे़ं- बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, 52 नए चेहरे शामिल

 

संबंधित समाचार