महाराष्ट्र में कोरोना के 919 नए केस, पुणे में सबसे ज्यादा 242 नए मामले आए सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 919 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है। सरकार द्वारा बुधवार को जारी स्वास्थ्य रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि नए मामलों सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या 81,51,176 हो गई है, जबकि इस बीमारी मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,461 हो गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सबसे अधिक 242 मामले, इसके बाद नागपुर शहर में 105, पुणे में 58 और नवी मुंबई में 57 मामले दर्ज किए गए। इस बीच मंगलवार को 710 मरीज के ठीक होने से राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 79,97,840 तक पहुंच गई। बुलेटिन में बताया गया है कि वर्तमान में राज्य में 4,875 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

ये भी पढे़ं- बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

 

संबंधित समाचार