हरदोई: बच्चों का चंदन-वंदन कर एडी बेसिक ने किया अभिनंदन
हरदोई, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में अनोखी पहल से शुरू किए गए चंदन,वदन और अभिनंदन कार्यक्रम काफी प्रशंसा बटोर रहा है। बुधवार को एडी बेसिक एक स्कूल पहुंचे। उन्होंने वहां नामांकन कराने के लिए पहुंचने वाले बच्चों के रोली टीका लगा कर उनका स्वागत किया।
बुधवार को कछौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के लिए आने वाले बच्चों का एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने चंदन, वंदन और अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। बच्चों को मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण करने के बाद गुब्बारे देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शैक्षिक वातावरण और बेहतर होगा, साथ ही इससे लोगों में अपने बच्चों को परिषदीय स्कूलों में भेजने की और जिज्ञासा बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि चंदन,वंदन और अभिनंदन कार्यक्रम एक नई इबारत लिख रहा है।उन्होंने बच्चों को और बेहतर तरीके से शिक्षित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय कछौना का निरीक्षण भी किया वहां मौजूद छात्राओं से पठन-पाठन व खानपान के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर बीएसए डॉ विनीता, खंड शिक्षा अधिकारी सीमा गौतम, डीसी बालिका राकेश शुक्ला सहित शिक्षा विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Up Nikay Chunav 2023 : संजय निषाद ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी 18 सीटों की लिस्ट
