अयोध्या: पलक झपकते बैंक काउंटर से नकदी का झोला गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के शहर क्षेत्र स्थित एक बैंक में उचक्कों ने पलक झपकते काउंटर से नगदी वाला बैग गायब कर दिया। बैग में दो लाख 40 हजार रुपये रखे थे। मामले की शिकायत विद्यालय के कर्मचारी ने पुलिस को दी है। बताया गया कि शहर के जब्ती वजीरगंज क्षेत्र में स्थित अनिल सरस्वती …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के शहर क्षेत्र स्थित एक बैंक में उचक्कों ने पलक झपकते काउंटर से नगदी वाला बैग गायब कर दिया। बैग में दो लाख 40 हजार रुपये रखे थे। मामले की शिकायत विद्यालय के कर्मचारी ने पुलिस को दी है।

बताया गया कि शहर के जब्ती वजीरगंज क्षेत्र में स्थित अनिल सरस्वती विद्यालय का कर्मचारी चंद्र मणि तिवारी विद्यालय की रकम जमा कराने सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आया था। झोले को किनारे रखकर वह काउंटर पर जमा पर्ची भर रहा था कि इसी दौरान किसी ने नकदी वाला झोला मौके से पार कर दिया।

विद्यालय कर्मचारी को मामले की जानकारी हुई तो हलचल मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। खास बात यह है कि यह वारदात उस दौरान अंजाम दी गई जब जिला पुलिस की ओर से आए दिन बैंक शाखाओं तथा परिसरों की सघन जांच और तलाशी कराई जा रही है। क्षेत्र के उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है सीसीटीवी फुटेज को खंगलवाया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार