बरेली : एलएचबी रैक से चलाई जाएगी लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यात्रियों को ट्रेन में मिलेगा आरामदायक सफर का आनंद, त्रिवेणी और रानीखेत एक्सप्रेस में भी एलएचबी कोच लगेंगे

बरेली, अमृत विचार: जल्द ट्रेनों के अंदर सिर्फ एलएचबी कोच नजर आएंगे। इज्जतनगर रेल मंडल ने लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस में एलएचबी रैक लगाने का एलान किया है। आधुनिक एलएचबी रैक लगने के बाद यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की बैठक, कहा- बीजेपी से लोग परेशान...चाहते हैं परिवर्तन

इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 15043/15044 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 25 मई से लखनऊ जंक्शन से और 26 मई से काठगोदाम से एलएचबी रैक लगाए जाएंगे। कुल 16 कोच स्थाई रूप से लगाए जाएंगे।

कुछ अन्य ट्रेनों में भी एलएचबी रैक लगाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक त्रिवेणी और रानी खेत एक्सप्रेस में जल्द एलएचबी रैक लगा दिए जाएंगे। पूर्णागिरी जनशताब्दी में एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: खुशी एक्सप्रेस से अब 12 जानलेवा बीमारियों के प्रति होंगे जागरूक, CMO ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार