बरेली: 11 सितंबर से होंगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली से संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के बीच ही 11 सितंबर से प्रोफेशनल की परीक्षाएं होंगी। इसमें अधिकांश केंद्र मुख्य परीक्षा के रहेंगे। कुछ केंद्र नए बनाए जा सकते हैं। वहीं, मुख्य बीए, …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली से संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के बीच ही 11 सितंबर से प्रोफेशनल की परीक्षाएं होंगी। इसमें अधिकांश केंद्र मुख्य परीक्षा के रहेंगे। कुछ केंद्र नए बनाए जा सकते हैं। वहीं, मुख्य बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम की परीक्षा स्कीम में कुछ पेपरों में फेरबदल किया गया है।

अंतिम वर्ष की परीक्षा में करीब 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बीएड, बीएलएड, एमएड, बीपीएड समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं। नया परीक्षा कार्यक्रम काफी सख्त है। बीच में अवकाश नहीं हैं। इसलिए केंद्रों को अभी से परीक्षा तैयारी में जुटना है। साफ-सफाई, सीटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षक-कर्मचारियों संग सीसीटीवी की व्यवस्थाएं परखनी होंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सीसीटीवी और सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी में है। लिहाजा केंद्रों पर स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के मुताबिक सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, परीक्षार्थियों की तलाशी लेने वाले शिक्षकों को पीपीई किट की आवश्यकता पड़ेगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने केंद्राध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अपनी तैयारी पूरी करें। स्वास्थ्य गाइडलाइन के दायरे में परीक्षा होगी।

संबंधित समाचार