UP Nikay Chunav 2023: सपा की पहली सूची जारी, मेयर पद के लिए लखनऊ से बंदना मिश्रा को मिला टिकट
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहली सूची आज यानी की बुधवार को जारी कर दी है।
सपा की तरफ से जारी सूची में 8 मेयर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि इस बीच जारी लिस्ट में एक नाम को लेकर काफी चर्चा का बाजार भी गर्म रहा। बताया जा रहा है कि जारी लिस्ट में अयोध्या से आलोक पाण्डेय का नाम घोषित किया गया था,लेकिन बाद में इसे संशोधित करते हुये आशीष पाण्डेय कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आशीष पाण्डेय की जगह पर गलती से आलोक पाण्डेय लिख गया था। जिसे बाद में संशोधित किया गया है। सपा की तरफ से जारी सूची में लखनऊ से बन्दना मिश्रा को मेयर का टिकट मिला है। गोरखपुर से काजल निषाद,इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव, झांसी से रधुवीर चौधरी, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और अयोध्या से डॉ. आशीष पाण्डेय को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
यह भी पढ़ें : Ballia : छात्र नेता की हत्या में सात आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
