Ballia : छात्र नेता की हत्या में सात आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस और प्रशासन सतर्कता बनाये हुये है। बुधवार को जिला अस्पताल और टीडी कॉलेज चौराहे पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरअसल, मंगलवार को टीडी कॉलेज के छात्रनेता हेमंत यादव की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम होना था। जिसकी वजह से सपा नेताओं और छात्र नेताओं की भीड़ जिला अस्पताल में बढ़ती जा रही थी। वहीं जब हेमंत यादव के पिता पहुंचे। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रोक रखा था। जिससे फौजी पिता अपने मृतक बेटे के शव का अंतिम दर्शन कर सके। पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई करते हुये सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चुनावी रंजिश में हेमंत पर हमला हुआ और हमलावरों ने हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें : Kanpur Crime : युवक ने की मां की हत्या, फिर खुद फंदे पर लटक कर दी जान

 

संबंधित समाचार