बरेली: डीएम ने कहा- संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर हो पर्याप्त पुलिस बल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के जिलाधिकारी ने दिए आदेश

बरेली, अमृत विचार : नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल तरीके से संपन्न कराने को लेकर बैठक की और तमाम बिंदुओं पर आदेश दिए।

ये भी पढ़ें - बरेली: भारत माता की आरती कर किया भजन कीर्तन 

नगर निकाय चुनाव में कहीं कोई दिक्कत न हो, तैयारियों में कोई कमी न रहे, इसको लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराना है। 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होने वाले नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया जाए।

कहा कि, जहां पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उन मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, फर्नीचर, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। डीएम ने आगे कहा कि मतदेय स्थल तक जाने के लिए रास्ता ठीक होना चाहिए, जिससे मतदाताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।

संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण करने पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि ऐसे बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात होना चाहिए। बैठक में एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ जग प्रवेश, एडीएम वित्त/राजस्व संतोष बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासनऋतु पुनिया, सभी एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी माैजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली : आज से शुरू होगा खाद्यान्न वितरण, मिलेगा बचा हुआ बाजरा भी

संबंधित समाचार