UEFA Champions League : करीम बेंजेमा-Vini Jr. के शानदार खेल से रियाल मैड्रिड ने चेल्सी पर बनाई बढ़त, एसी मिलान ने भी नेपोली को हराया
एसी मिलान ने इस्माइल बेनेसर के गोल की मदद से चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में नेपोली को 1-0 से पराजित किया
मैड्रिड। करीम बेंजेमा ने चेल्सी के खिलाफ एक बार फिर गोल दागा जिससे रियाल मैड्रिड लगातार दूसरे सत्र में इंग्लैंड के क्लब को चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता से बाहर करने के करीब पहुंच गया है। विनीसियस जूनियर ने रियाल मैड्रिड की तरफ से दोनों गोल करने में मदद की जिससे उनकी टीम ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 2-0 से बढ़त बनाकर सेमीफाइनल में पहुंचने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
𝘀𝗽𝗲𝗲𝗱
— Real Madrid C.F. 🇬🇧🇺🇸 (@realmadriden) April 12, 2023
/spiːd/ noun
1. the rate at which someone or something moves or operates or is able to move or operate.
2. @vinijr pic.twitter.com/WG4YpNxiU8
बेंजेमा ने 21वें मिनट में पहला गोल किया जबकि मार्को असेनसियो ने 74वें मिनट में बढ़त दोगुनी की। बेंजेमा का यह चेल्सी के खिलाफ पांच मैचों में छठा गोल था। बेन चिलवेल को लाल कार्ड मिलने के कारण चेल्सी को आखिरी आधे घंटे में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। चेल्सी की फ्रैंक लैंपार्ड का अंतरिम कोच का पद संभालने के बाद यह लगातार दूसरी हार है। क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण अगले सप्ताह स्टैनफोर्ड ब्रिज में खेला जाएगा।
👏 Stat alert 2: @Benzema is now the madridista with the third highest number of matches in Europe
— Real Madrid C.F. 🇬🇧🇺🇸 (@realmadriden) April 12, 2023
🚩 130 #UCL matches...no small thing#RealFootball pic.twitter.com/WW89sPhep6
Real Madrid get the job done 💥#UCL pic.twitter.com/w4AvWa3p8F
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) April 12, 2023
चैंपियंस लीग: एसी मिलान ने नेपोली को 1-0 से हराया
मिलान। एसी मिलान ने इस्माइल बेनेसर के गोल की मदद से चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में नेपोली को 1-0 से पराजित किया। इस्माइल बेनेसर ने 40वें मिनट में गोल दागा जिससे एसी मिलान अपने कट्टर प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाने में सफल रहा। यह एसी मिलान की दो सप्ताह से भी कम समय में नेपोली पर दूसरी जीत है। उसने दो अप्रैल को सीरि ए के मुकाबले में नेपोली को 4-0 से हराया था।
नेपोली को मिडफील्डर आंद्रे फ्रैंक ज़ाम्बो एंगुइसा को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण अंतिम 16 मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इन दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल का दूसरा चरण अगले मंगलवार को नेपल्स में खेला जाएगा। इस क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में इंटर मिलान या बेनफिका से होगा। इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-0 से जीता था।
ये भी पढ़ें : इतने सारे युवा खिलाड़ियों के साथ दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी टीम बनने में समय लगेगा : सौरव गांगुली
