नस चढ़ गई...दर्द से हो रहे बेचैन?, इन टिप्स से कुछ ही मिनटों में करें ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आम तौर हम अक्सर देखते हैं सोते समय हमारे पैर या हाथ की नस चढ़ जाती है, जिससे अधिक दर्द महसूस करते हैं और उस दौरान हमारे समझ में नहीं आता है कि क्या करें या क्या न करें। वैसे तो डॉक्टर्स के मुताबिक नस ज्यादातर कमजोरी की वजह से चढ़ जाती है, लेकिन कभी कभी सही ढंग से नहीं सोने के कारण भी हाथ, पैर, गर्दन या अन्य जगह की जढ़ जाती है। आज इसी विषय पर बात करेंगे कि अगर नस चढ़ जाए तो कैसे उसे ठीक करें।

पैर की नस चढ़े तो करें ये काम
अगर सोते समय पेर की नस चढ़े जाए तो सबसे पहले जिस पैर की नस चढ़ी है, उसी साइट के हाथ की बीच वाली अंगुली के नाखुन की नीचे की साइट तेज से दबाएं और ऐसा आप कई बार करते रहें। ऐसा करने से आपकी समस्या हल हो जाएगी। अगर फिर भी ठीक न हो तो डॉक्टर की सलाह लें। इसके अलावा अगर पैर की नस किसी गड्ढे या चलने के दौरान गई है तो डॉक्टर की सलाह लें।

इन टिप्स का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

  • अगर नस चढ़ जाए तो उस जगह बर्फ की सिकाई कर सकते हैं इससे आपको राहत मिलेगी।
  • अगर दर्द ज्यादा हो रहा है तो गर्म पानी में नमक की पोटली डालकर सिकाई कर सकते हैं।
  • दर्द से राहत और नस को सही करने के लिए गर्म हल्दी वाला दूध का सेवन करें।
  • अगर आपकी नस चढ़ने की समस्या ज्यादा रहती है तो आप संतरे का जूस, खाने में शकरकंद, आली, खजूर, टमाटर के सेवन, दही आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- शराब पीने वाले हो जाएं सावधान, इन अंगों को पहुंचा सकती है नुकसान

टॉप न्यूज