भाजपा ने 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार कर लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया : प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहले नक्सली हिंसा के लिए जाना जाने वाला छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के दौरान अब कला एवं अन्य उत्पादों के एक ब्रांड के तौर पर मशहूर है। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये वाद्रा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने लोगों को, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया और उनका भरोसा जीता है।

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: प्रियंका गांधी आज जगदलपुर में एक सम्मेलन में करेंगी शिरकत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रदेश की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार करने, लोगों को लूटने और उनके दर्द को नजरअंदाज करने के अलावा कुछ नहीं किया । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा।

ये भी पढ़ें - बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा मामले में छह प्राथमिकी दर्ज, अब तक 11 गिरफ्तार 

संबंधित समाचार