लखनऊ: ट्रांसपोर्ट ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव बने अखिलेश द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारियों कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन में सचिव पद पर लखनऊ के एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी चुने गए। इस मौके पर गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी का अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्प देकर सम्मान किया गया।

सचिव पद पर चुने जाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही बैठक बुलाए जाने की बात कहीं। इस दौरान आरटीओ प्रशासन रानफेर द्विवेदी, आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज के अलावा एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन, आरआई संजीत कुमार सिंह,आरआई प्रशांत कुमार, और आरटीओ के स्टेनो अरुण यादव मौजूद रहे।

संबंधित समाचार