बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी रहे। इस दौरान उन्होंने बताया देश के संविधान के निर्माता बाबा साहेब ने सदैव कमजोर व दबे कुचले लोगों का साथ दिया। अंग्रेजों से आजादी के बाद हमारे देश के संविधान में उनका सहयोग सदा सुनहरे अंकों में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सदैव देशहित में काम किया। नई युवा पीढ़ी के लिए वह एक आदर्श है हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी सिटी, मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, एडीएम फाइनेंस समेत कलेक्ट्रेट सभागार के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

ये भी पढे़ं- बरेली: अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन

 

संबंधित समाचार