Pilibhit: 75 वर्षीय बुजुर्ग नहीं बनवा पा रहा अपना ही चबूतरा, पड़ोसी ने कर दी पिटाई
पीड़ित ने ठेका चौकी पर दी तहरीर, पुलिस ने जांच में टाला
DEMO IMAGE
पीलीभीत, अमृत विचार। 75 वर्षीय बुजुर्ग को अपना ही जर्जर चबूतरा बनवाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वह कई बार गिर भी गए, लेकिन पड़ोसी काम नहीं होने दे रहा। बीती रात आरोपी ने गाली गलौज के बाद बुजुर्ग की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने शिकायत को जांच में टाल दिया है।
शहर के मोहल्ला आसफजान के निवासी सर्वेश शंखधार ने ठेका चौकी पर दी गई तहरीर में बताया कि वह 75 वर्षीय वृद्ध व कमजोर व्यक्ति हैं। चलने फिरने में भी असमर्थ है। कई बार चढ़ते उतरते वक्त अपने चबूतरे से गिर चुके हैं। उनका मकान करीब 150 साल पुराना है।
पड़ोस के व्यक्ति ने हाल ही में अपना मकान बनवाया है। इसके मलबे से पीड़ित का चबूतरा टूट गया था। उस वक्त पड़ोसी ने कह दिया था कि बाद में इसे बनवा देगा। मगर, अब तक ठीक नहीं कराया। जिसकी वजह से वह कई बार चबूतरे से गिर गए।
पीड़ित के बेटे का ई-रिक्शा भी ऊपर नहीं चढ़ पाता है। चबूतरे का सुधार कराने के लिए पीड़ित ने मिस्त्री लगाया तो उसे दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी ने भगा दिया। 11 अप्रैल को आरोपियों ने आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर बुजुर्ग की पिटाई कर दी। आरोपी अभी भी काम नहीं कराने दे रहे हैं। उनसे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है
यह भी पढ़ें- Pilibhit: चुनाव जीतने के लिए BJP नेता परोसने वाले थे मदिरा, वाहन से 11904 पौवे, 576 बोतल और 8 लीटर मिलावटी शराब बरामद, जानें मामला
