Pilibhit: आखिर क्या है ऐसी बात!...जब आचार संहिता में व्यापारियों ने आंदोलन करने का लिया संकल्प, जानें पूरी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कपीश अग्रवाल के प्लाट पर भूमाफिया के द्वारा कब्जा करने के मामले में पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप 

पीलीभीत, अमृत विचार। व्यापारी कपीश अग्रवाल के जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने के मामले में कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में रोष है। इसको लेकर व्यापारियों ने अपने कपीश अग्रवाल को न्याय दिलाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सर्वसहमति से रणनीति बनाई गई कि अगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।   

शुक्रवार को व्यापार भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी रहे। बैठक से पहले प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी का पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने कहा कि समय रहते भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो जिले भर में व्यापारी बाजार बंदी कर धरना प्रदर्शन करेगा।

सभी व्यापारियों ने एक सुर में कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने का आवाहन किया। इसके अलावा संगठन के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ योगी सरकार प्रदेश से माफिया राज खत्म करने का सपना देख रही है, लेकिन जिले की पुलिस माफिया को बढ़ावा दे रही है।

बजरंग राइस मिल मालिक व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष कपीश अग्रवाल एक प्लाट बीसलपुर रोड पर स्थित है। इस पर कुछ भू माफिया गुंडों ने दबंगई के बल पर कब्ज़ा कर लिया। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बैठक में सर्वसहमति ने निर्णय लिया गया कि अगर तीन दिन के भीतर इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करेगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक शिष्ट मंडल व्यापारी कपीश अग्रवाल को लेकर संगठन के संरक्षक राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात करेगा। उनकी ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अगर, कार्रवाई होती है तो ठीक है। वरना आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में नगर कोषाध्यक्ष निर्मित अग्रवाल, महामंत्री शैली अग्रवाल, नगर वरिष्ठ मंत्री सईद अहमद बब्लू, नगर मंत्री हरशूल अग्रवाल, ताहिर अली, रवि प्रकाश, ऋषभ सिंह, फराज शम्सी, रेहान शम्सी, अनवर कमाल शम्सी, नरेंद्र भारद्वाज, नाजिम शम्सी, विनीत अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गुरनाम सिंह, प्रिंस अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद हसन मियां आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अब कोई नहीं सोएगा भूखा...पीलीभीत में 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

संबंधित समाचार